इसरो की खोज पर 10 साल बाद नासा की मुहर

चंद्रयान-1 ने की थी पानी की खोज, चंद्रमा के ध्रुवीय प्रदेशों में जीम है बर्फ 
बेंगलूरु. देश के पहले चंद्र मिशन चंद्रयान-1 द्वारा चांद की धरती पर पानी की मौजूदगी का पता लगाने के 10 साल बाद नासा के वैज्ञानिकों ने इसकी पुष्टि की है । अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने गहन शोध के बाद अब स्वीकारा है कि चांद के ध्रुवीय प्रदेशों में जमी बर्फ पानी की मौजूदगी का प्रमाण है । मंगलवार को नासा वैज्ञानिकों ने चंद्रयान -1 से प्राप्त जानकारी के आधार पर चंद्रमा के धु्रवीय और अंधेरे में डूबे ठंडे हिस्सों में जमा हुआ पानी मिलने का दवा किया है । वैज्ञानिकों ने कहा कि यह जीम हुई बर्फ चंद्रमा की सतह पर कुछ मिलीमीटर की मोटाई में है । चंद्रमा के ऊपरी सतह पर जीम हुई बर्फ के रूप में पानी की मौजूदगी से इसका उपयोग भविष्य की चुद्र यात्राओं में संसाधन के तौर पर किया जा सकता है ।