टीम राजस्थान की केलर पर जीत  

वीनू मांकड़ अंडर .19 वनडे ट्रॉफी 
जयपुर. रवि विश्नोई (19 रन पर 5 विकेट ) और रजत चौधरी (232 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी से टीम राजस्थान ने वीनू मांकड़ अंडर-19 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप सी के मैच में केरल को 109 रन से शिकस्त दी। टीम राजस्थान को जीत से चार अंक मिले। यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम पर टीम राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम राजस्थान ने शुरुआती तीन विकेट 71 रन पर गंवा दिए थे। बाद में कप्तान सूरज आहूजा (66) और दिनेश चौधरी (52) ने स्कोर 154 रन तक पहुंचाया। टीम राजस्थान ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 211 रन बनाए।  
NTA UGC-NET Teaching & Research Aptitude Paper - 1 Online Test Package  Available - Click Here