'मोदी-शाह का आइएसआइ के साथ महागठबंधन’

कांग्रेस का आरोप 
नई दिल्ली  : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतरराष्ट्रीय महागठबंधन की मजबूरी के तंज पर कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष पर जोरदार पलटवार किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ऐसे कई प्रमाण हैं, निसे साबित होता हैकि नरेंद्र मोदी और अमित शाह का पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ के साथ महागठबंधन है। उन्हें इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। पूर्व सेनाधिकारियों की मौजूदगी में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवादाता में कहा कि इन सबंधों का सबसे बड़ा प्रमाण आइएसआइ के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल असद दुर्रानी का वह बयान है, जिसमें वह कहता हैकि पाकिस्तानी की खुफिया एजेंसी मोदी को भारत का प्रधानमंत्री बनाए रखना चाहती है। 
CTET Class I-V Free Online Test Series Available - Click Here
CTET Class I-V Free Online Question Bank Available - Click Here