सिंधू सेमीफाइनल में , सायना हारीं
विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप
नानजिंग. गत रजत पदक विजेता भारत की पीवी सिंधू ने जापान की नोजोमी ओकुहारा से पिछली चैंपियनशिप के फाइनल की हार का बदला चुकाते हुए शुक्रवार को 21 -17 21-19 की शानदार जीत के साथ विश्व बैंडमिंटन चैंपियनशिप के महिला एकल के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि सायना नेहवाल और बी साई प्रणीत को क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा । आठवीं सीड ओकूहारा ने सिंधू को पिछली विश्व चैंपियनश्पि के खिताबी मुकाबले में 21-19 , 20-22 , 22-20 से पराजित किया थ लेकिन तीसरी सीड सिंधू ने इस बार जापानी खिलाड़ी को 58 मिनट के संघर्ष में पराजित कर दिया ।