हैरी की हैट्रिक से इंग्लैंड जीता

इंग्लैंड की टीम ने वर्ल्ड कप इतिहास में अपनी अभी तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की 
कप्तान हैरी केन की शानदार हैट्रिक और जॉन स्टोंस के दो गोलों की मदद से इंग्लैंड ने रविवार को वर्ल्ड कप के मुकाबले कमजोर पनामा की चुनौती को 6-1 से रौंद दिया । इंग्लैंड की यह वर्ल्ड कप में अब तक की सबसे बड़ी जीत है । पनामा की और से एकमात्र गोल 78वें मिनट में बैलोय ने किया । इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने दो मैचों में छह अंक हासिल कर लिए हैं। हांलाकि बेल्जियम के भी दो मैचों से छह अंक हैं और दोनों टीमों का गोल अंतर भी छह है ।