आईआईटी - बीएचयू में एआई प्रशिक्षण
आईआईटी - बीएचयू के छात्रों को भविष्य की तकनीक माने जा रही है आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा
इसके लिए मानव संसाधनों विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर की मौजूदगी में आईआईटी - बीएचयू और अमेजॉन वेब सर्विसेज एजुकेशन के बीच मंगलवार को एक करार हुआ । जावड़ेकर ने करार के बाद कहा कि क्लाउड कम्यूटिंग , डेटा सेट और नई प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में पूरी तरह निशुल्क सेवा प्रदान करने के लिए अमेजॉन आईआईटी -बीएचयू से हाथ मिल रहा है । इससे छात्रों एवं शिक्षकों को बेहतर अनुसंसाधन में मदद मिलेगी ।