आधे विधायकों के लिए टिकट कटेंगे
लोकसभा चुनावों से पहले होने जा रहे मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में भाजपा अपने मौजूदा विधायकों में लगभग आधे के टिकट काट सकती है। इन तीनों राज्यों के अंदरूनी आकलन को देखने हुए नेतृत्व बेहद गंभीर हैं। हालांकि कार्यकर्ताओं में उत्साह बनाए रखने के लिए पार्टी तीनों राज्यों में दो तिहाई से ज्यादा सीटों का लक्ष्य लेकर उतरेगी।