केजरीवाल के समर्थन में चार मुख्यमंत्री
चारों नेताओं ने प्रेस कान्फ्रेंस कर दिल्ली के मुख्यमंत्री के धरने को ठहराया, आज पीएम के सामने उठाएंगे मामला
उपराज्यपाल आवास पर पिछले छह दिनों से धरने पर बैठे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थन में शनिवार को चार मुख्यमंत्री उतर आए। राजनिवास में मुलाकात की अनुमति न मिलने पर केरल पश्चिम , बंगाल , कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने केजरीवाल के आवास पर पहुंचकर प्रेस कान्फ्रेंस की। चारों नेताओं ने कहा कि वे इस मुद्दे को प्रधानमंत्री के समक्ष उठाएंगे।