पहले ही टेस्ट में अफगानिस्तान ’फतह’

भारत- अफगान टेस्टः भारत ने दर्ज की अपने इतिहास की सबसे बड़ी जीत, एक पारी, 262 रन से जीते 
बेंगलूरु :  रविचंद्रन अश्विन के पहली पारी और रवींद्र जडेजा के दूसरी पारी में चार- चार विकेट की बदौलत विश्व कीं नंबर एक टीम भारत ने अफगानिस्तान को पदार्पण टेस्ट में दूसरे ही दिन शुक्रवार को पारी और 262 रन से रौंदकर अपने टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली । भारत ने पहली बार पारी  में 474 रन बनाए और अफगानिस्तान को एक ही दिन में 109 और 103 रन पर समेट दिया।