राष्ट्रीय धरोहर का विदेशों में सौदा

हैण्डीक्राफ्ट के नाम पर पुरा महत्व की वस्तुएं हो रही निर्यात
जोधपुर :  हैंडीक्राफ्ट उत्पादों के निर्यात के नाम पर पुरातत्व महत्व की राष्ट्रीय धरोहरों को गुपचुप तरीकों से विदेशों में भेजा रहा हैं । पिछले कई वर्षों से हैण्डीक्राफ्ट व रिसाइकल के नाम करोडों रुपए की प्राचीन वस्तुएं विदेशों में भेजी जा चुकी हैं। कई निर्यातक इन गतिविधियों में लिप्त हैं।  ऑर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया व कस्टम विभाग की आंखों में धूल झोंक कई निर्यातक पुरा महत्व की वस्तुएं विदेशों में बेचने का काम कर रहे हैं।