भारत छह अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर खरीदेगा

6287 करोड़ रुपये के साथ सौदे को अमेरिका ने दी मंजूरी, हेलफायर और सि्ंटगर मिसाइल भी सौदे में शामिल हैं
दुनिया के सबसे बेहतरीन लड़ाकू हेलीकॉप्टर भारतीय सेना में शामिल होगें । अमेरिका ने भारत को छह अपाचे हेलीकॉप्टर (एएच- 64ई ) बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सौदे में हेलीकॉप्टर के अलावा नाइट विजन सेंसर , जीपीएस गाइडेंस (दिशानिर्देश) प्रणाली और हवा से जमीन में मार करने वाली हेलफायर मिसाइल तथा हवा से हवा में मार करने वाली सि्ंटगर मिसाइल शामिल हैं।