आशंकाः कर्ज का बोझ और बढ़ेगा
तमाम ब्रोकिंग कंपनियों और बैंकों ने अपनी हालिया रिपोर्ट में इसका खुलासा किया
रिजर्व बैंक ने 2014 के बाद ब्याज दरें बढ़ाने का जो सिससिला शुरू किया है, वो थमने वाले नहीं है । आने वाले अगस्त महीने में फिर से ब्याज दरों में इजाफा हो सकता है। दुनिया भर की तमाम ब्रोकिंग कंपनियों और बैंकों की रिपोर्ट में यह आशंकाजताई है । इन कंपनियों का मानना है कि रिजर्व बैंक ने दुनियाभर में कच्चे तेल के बढ़ते दामों को ध्यान में रखते हुए ब्याज दरों में 0.25 फीसदी का इजाफा किया हैं।