एनडीए के भोज में नीतीश पहुंचे

भाजपा नेता सुशील मोदी और नित्यानंद राय ने मेहमानों की अगवानी की
केंद्र सरकार के चार साल पुरा होने पर गुरुवार को भाजपा की ओर से आयोजित भोज में नीतीश कुमार समेत एनडीए के घटक दलों के नेता जुटे। हांलाकि इनमें एक घटक रालोसपा उपेन्द्र कुशवाहा का न पहुंचना चर्चा को जन्म देता दे गया । ज्ञान भवन स्थित आयोजन स्थल पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने उनकी अगवानी की।