ब्याज दरें बदलने की संभावना कम
मौद्रिक समीक्षा नीति की तीन दिवसीय बैठक में आज आ सकता है रेपो रेट पर फैसला
रिजर्व बैंक की तीन दिवसीय मौद्रिक समीक्षा नीति की बैटक में बुधवार को बड़ी राहत का फैसला आ सकता है । बढ़ती महंगाई के दबाव के बावजूद केंद्रीय बैंक नीतिगत दरों को स्थिर रख सकता है , जिससे कर्ज महंगा होने का डर खत्म हो जाएगा । गवर्नर उर्जित पटेल की अगुवाई में छह सदस्यीय समिति इस बात पर मंथन कर रही है कि आने वाले दिनों के लिए ब्याज दरें बढ़ाई जाएं या स्थिर रखी जाएं ।