नकली दवा की मार्केटिंग पर सजा
निर्माण कंपनियों की तरह ही इन पर भी दवाओं की गुणवत्ता की जिम्मेदारी तय होगी
दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने उनकी मार्केटिंग और प्रचार करने वाली कंपनियों को भी जिम्मेदार ठहराने की योजना बनाई है। अब इन कंपनियों पर भी दवा नियामकों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बाबत प्रस्ताव पर जल्द ही मुहर लग सकती है।