आर्थिक मोर्चे पर सरकार को राहत
जनवरी - मार्च की जीडीपी वृद्धि दर जीएसटी-नोटबंदी के बाद किसी तिमाही में सर्वाधिक
देश के लिए आर्थिक मोर्चे पर अच्छी खबर आई है। वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) दर 7.7 फीसदी हो गई है। जीडीपी ग्रोथ में चीन को पीछे छोड़ते हुए भारत फिर से दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्था बन गया। चीन की ग्रोथ 6.8 फीसदी रही।