पाक सीमापार से गोले नहीं बरसाएगा
पड़ोसी देश पाकिस्तान 2003 के संघर्ष विराम समझौते का पालन करने को राजी हुआ
सीमा पार से पाकिस्तान गोलीबारी नहीं करेगा। भारत की ओर मुंहतोड़ कार्रवाई से घबराया पाक संघर्ष विराम का उल्लंघन पूरी तरह रोकने को राजी हो गया है। पाक डीजीएमओ ने मंगलवार शाम हॉटलाइन के जरिये बात कर कहा कि पाकिस्तान 2003 के संघर्ष विराम समझौते का अक्षरश : पालन करेगा।