गठबंधन सरकार चलाना बड़ी चुनौती: कुमारस्वामी
जेडीएस नेता ने कहा - उम्मीद नहीं कि जिम्मेदारियां आसानी से निभा पाउंगा
कर्नाटक के भावी मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने मंगलवार को माना कि अगले पांच साल कांग्रेस - जेडीएस गठबंधन की सरकार चलाना उनके लिए बड़ी चुनौती होगी। बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे कुमारस्वामी ने कहा कि मेरी जिंदगी की यह बड़ी चुनौती है। मै यह उम्मीद नहीं कर रहा कि आसानी से मुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाउंगा।