येदियुरप्पा के सामने बहुमत बड़ी चुनौती
कर्नाटक का रण : तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने येदियुरप्पा, सुप्रीम कोर्ट में राज्यपाल के फैसले पर सुनवाई आज
कर्नाटक में सियासी उठापटक के बीच गुरूवार को भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। उन्होंने जल्द बहुमत साबित करने का दावा किया है। हालांकि बहुमत का आंकड़ा जुटाना उनके लिए बड़ी चुनौती होगी। उधर, शपथग्रहण से नाराज कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों ने राजभवन के सामने धरना दिया। अब सबकी नजर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट मे होने वाली सुनवाई पर टिकी है।