एयरलाइंस पर केंद्र का रूख नरम
फ्लाइट में देरी या रद्द होने पर भारी मुआवजे के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करेगी सरकार
फ्लाइट में देरी या उसके रद्द होने पर हवाई यात्रिंयों को भारी मुआवजा देने की कवायद कमजोर पड़ती नजर आ रही है। सरकार ने यात्रियों के हितों को लेकर लापरवाह एयरलाइंस के तीखे विरोध के बाद रूख नरम किया है। इन मामलों में प्रस्तावित मुआवजे की रकम 20 हजार से काफी कम की जा सकती है।