'महाभियोग का नोटिस न्यायपालिका पर हमला'

केंद्रीय मंत्री विजय गोयल बोले, बिना किसी आधार और साक्ष्य के निशाना बना रही 
केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव का कांग्रेस का नोटिस न्यायपालिका पर हमला और राजनीति से प्ररित है। कांग्रेस के नेतृत्व में सात विपक्षी पार्टियों ने प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा पर कदाचार और अधिकार के दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने के लिए शुक्रवार को एक नोटिस पेश किया है।