कांग्रेस माफी मांगे : अमित शाह 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, हिंदू आतंकवाद शब्दावली का इस्तेमाल कर देश को बदनाम किया 
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने भगवा आतंकवाद और हिंदू आतंकवाद की शब्दावली गढ़ कर देश को बदनाम किया है। उन्होंने कहाए 2007 के मक्का मस्जिद मामले में आरोपियों के बरी होने के बाद कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए ।