बुंदेलखंड रक्षा गलियारे का केंद्र होगा 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया ऐलान 
डिफेंस कॉरिडोर का केंद्र बिंदु बुंदेलखंड रहेगा। झांसी, कानपुर समेत प्रदेश के 6 जिलों में डिफेंस पार्क बनेंगे और 30 फीसदी रक्षा उत्पाद देश में ही तैयार होंगे। इसमें यह कॉरिडोर अहम भूमिका निभाएगा। यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमरण और औद्योगिक विकास आयुक्त (आईडीसी) अनूपचन्द्र पाण्डेय ने सोमवार को झांसी में रक्षा उत्पाद से जुड़ें उद्यमियों की बैठक में बताई और हर सुविधा देने का वायदा किया।