लिंगायत मुद्दे पर सभी दल सतर्क 

लिंगायत - वीरशैव उत्तरी कर्नाटक के 100 विधानसभा क्षेत्रों में निर्णायक होंगे 
कर्नाटक में 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनावों के पहले प्रभावशाली लिंगायतों और वीरशैव लिंगायतों को 'धार्मिक अल्पसंख्यक' का दर्जा दिए जाने के विवादास्पद मुद्दे का चुनाव पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंतित राजनीतिक दलों ने सधा हुआ रूख अपना लिया है।