हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला आज
कोर्ट के आदेश पर महाधिवक्ता ने मामले में अब तक के घटनाक्रम की रिपोर्ट पेश की
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्नाव के रेपकांड पर लंबी सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया। मुख्य न्यायमूर्ति डीबी भोसले एवं न्यायमूर्ति सुनीत कुमार की खंडपीठ शुक्रवार को भोजनावकाश के बाद फैसला सुनाएगी। वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल स्वरूप चतुर्वेदी के पत्र वर स्वतरू संज्ञान लेने के बाद हाईकोर्ट में उस पर जनहित याचिका के रूप में सुनवाई शुरू हुई।