दलितों के मुद्दे पर सियासी घमासान
सरकार और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज : कांग्रेस बोली - केंद्र दलितो की आवाज दबा रहा, भाजपा ने कहा-विपक्ष राजनीति कर रहा
एससी / एसटी उत्पीड़न निवारण कानून पर 20 मार्च को आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में सोमवार को जहां दलित संगठनों ने पूरे देश में उग्र विरोध प्रदर्शन किया। वहीं इस मुद्दे पर सियासी घमासान सड़क और संसद दोनों में देखने को मिला। इसकी वजह से संसद की कार्यवाही भी बाधित हुई।