सीबीएसई ने दो पेपर रद्द किए
दसवीं गणित और 12वीं के अर्थशास्त्र की परीक्षा दोबारा होगी, बोर्ड एक हफ्ते में तारीखों का ऐलान करेगा
दसवीं गणित और बारहवीं के अर्थशास्त्र का पेपर लीक होने के चलते केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को दोनों पेपर रद्द कर दिए। बोर्ड ने फैसला किया है कि इन विषयों की परीक्षाएं दोबारा कराई जाएंगी। नई तारीख एक हफ्ते में सीबीएसई की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।