फेसबुक ने विज्ञापन देकर माफी मांगी 

सोशल मीडिया कंपनी ने कहा, आपकी जानकारी को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी 
सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग ने यूजर्स के डाटा को चुराए जाने की घटना पर ब्रिटेन के सभी प्रमुख अखबारों में पूरे पेज का विज्ञापन देकर माफी मांगी है। इसमें लिखा है कि आपकी जानकारी को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। अगर हम ऐसा नहीं कर सकते तो हम आपके लायक नहीं है।