सुरक्षाबलों की सक्रियता से नक्सली पस्त
हिंसा को काबू करने में सरकार सफल, लड़ाई अंतिम दौर में, सीआरपीएफ की बस्तरिया बटालियन का गठन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि सुरक्षाबलों की सक्रियता और रणनीति की वजह से नक्सलियों पर काबू पाने में सफलता हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों से लड़ाई अंतिम दौर में हैं।