सिखों को आतंकी बना रही आईएसआई 

पाकिस्तान दे रहा आतंकी संगठनों को मदद, गृहमंत्रालय ने संसदीय समिति को जानकारी दी 
पाकिस्तान सिख युवाओं को प्रशिक्षण देकर भारत में आतंकवाद भड़काने का प्रयास कर रहा हैं। गृह मंत्रालय ने संसद की एक समिति को बताया है कि सिख युवाओं को पाकिस्तान में आईएसआई के संरक्षण में प्रशिक्षित किया जा रहा है।