बंपर उत्पादन से तेल सस्ता होगा 

खाद्य तेल उद्योग और व्यापार से जुड़े संगठन ने पैदावार बढ़ने का अनुमान जताया 
देश में इस साल सरसों की खेती का रकबा कम होने के बावजूद बंपर फसल उत्पादन का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में उद्योग संगठनों को पूरी उम्मीद है कि उत्पादन ज्यादा होने से कीमतों पर दबाव रहेगा। उत्पादन अनुमान में आई इस बढ़ोतरी के कारण सोमवार को हाजिर और वायदा बाजारों में सरसों की कीमतों पर दबाव दिखा।