श्रीलंका ने इंडिया को शिकस्त दी
मंगलवार को भारत के खिलाफ शॉट खेलते बल्लेबाज कौशल परेरा
श्रीलंका ने बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से निदान त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के आगाज मुकाबले में भारत को पांच विकेट से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पांच विकेट पर 174 रन का स्कोर बनाया। जवाब में मेजबान श्रीलंका ने 18.3 ओवर में पांच विकेट पर 175 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।