जवानों को भी प्रधानमंत्री आवास मिलेंगे
वायु - नौसेना आवास बोर्ड ने अफोर्डैबल हाउसिंग योजना से फ्लैट के लिए प्रयास शुरू किए
वायुसेना एवं नौसेना जवानों के लिए एक अच्छी खबर है। उन्हें जल्द अपने शहर में अफोर्डेबल हाउसिंग योजना के तहत कम कीमत में फ्लैट मिल सकेगा। इसके लिए सरकार द्वारा पहल शुरू की जा रही है।