शानदार जीत से सायना अंतिम -8 में 

बैडमिंटन : डेनमार्क ओपन में उलटफेर कर जापान की यामागुची को हराया  
ओडेंसे. विश्व की 10वें नंबर की खिलाड़ी भारत की सायना नेहवाल ने गुरुवार को दूसरी रैंक जापान की अकाने यामागुची को उलटफेर का शिकार बनाते हुए यहां डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। जापानी खिलाड़ी यामागुची ने इससे पहले तक भारतीय स्टार खिलाड़ी को कॅरियर के 7 मुकाबलों में से 6 में शिकस्त दी है लेकिन इस बार सायना ने यामागुची को 21-15 , 21-17 से उलटफेर का शिकार बनाकर 36 मिनट में हरा दिया।