दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद खराब, 392 के स्तर पर पहुंची, 400 है मानक 

प्रदुषण : 10 नवम्बर तक निर्माण कार्यो पर रोक 
नई दिल्ली  :   राजधानी में वायु प्रदूषण तकरीबन खतरनाक स्तर पर पहुंच जाती है। 400 के सूचकांक से आगे वायु गुणवता ’भीषण’ स्तर पर पहुंच जाती है। 300 से 400 का आंकड़ा बेहद खराब माना जाता है। गुरुवार को यह 349 दर्ज किया गया। प्रदूषकों के बढ़ने से पीएम 2.5 का स्तर 147 और पीएम 10 का स्तर 448 माइक्रोग्राम पर प्रति घन मीटर रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने बुधवार को दिल्ली का वायु गुणवŸा सूचकांक 366 दर्ज किया था। यह बहुत खराब श्रेणी में आता हैं अगले 10 दिनों में स्थिति और बिगड़ते की आशंका हैं। प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार ने गुरुवार से 10 नवम्बर तक निर्माण कार्यो और कूड़ा जलाने पर रोक लगा दी हैं । ट्रकों के प्रवेश पर रोक और वाहनों की सम -विषम योजना पर विचार किया जा रहा हैं । विज्ञान व पर्यावरण केंद्र से जुड़े पलाश मुखर्जी ने बताया कि पंजाब व हरियाणा में पराली जलाने से शहर के प्रदूषण में 28 से 30ः बढ़ोतरी हो रही है। 

GATE Mechanical Engineering Free Online Test Available -
Click Here