काबुल में आत्मघाती बम धमाका, 29 लोगों की मौत 

शियाओं के धार्मिक स्थल के पास विस्फोट, आईएस ने जिम्मेदारी ली 
अफगानिस्तान में पारसी समुदाय के नए वर्ष नवरोज के बीच काबुल युनिवर्सिटी के सामने हुए आत्मघाती बम धमाके में 29 लोगों की मौत हो गई। जबकि 52 घायल हैं। मृतकों में ज्यादातर युवा हैं। धमाका काबुल यूनिवर्सिटी और अली अबाद अस्पताल के बीच भीड़भाड़ वाले इलाके में हुआ।