विश्व  चैंपियन अर्जेंटीना को 2-1 हराया

कोटिफ कप टूर्नामेंट : अंडर - 20 भारतीय टीम ने किया बड़ा उलटफेर
मैड्रिड. भारत की अंडर -20 फुटबॉल टीम ने छह बार की विश्व चैंपियन
अर्जेंटीना को कोटिफ कप टूर्नामेंट में हराकर बड़ा उलटफेर किया । सोमवार को खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने अर्जेंटीना की अंडर -20 टीम को रोमाचंक मुकाबले में 2 -1 से मात दी। रेकॉर्ड के लिहाज से देखें तो यह दूसरी बार है , जब भारत और अर्जेंटीना की टीमें एक - दूसरे के खिलाफ उतरी थी इससे पहले साल 1984 में कोलकाता में हुए तीसरे नेहरू कप टूर्नामेंट में दानों टीमें ण्क - दूसरे से भिड़ी थीं जिसमें भारतीय फुटबॉल टीम को 0 -1 से हार का सामना करना पड़ा था ।