पुर्तगाल ने जीती अंडर - 19 यूरोपियन चैंपियनशिप

फुटबॉल 
सिएनाजोकी (फिनलैंड). पुर्तगाल ने अतिरिक्त समय तक गए एक रोमाचंक फाइनल मुकाबले में इटली को 4 - 3 से हराकर रविवार को अंडर - 19 यूरोपीय चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया । इस जीत के साथ ही पुर्तगाल अंडर - 17 , अडंर - 19 और सीनियर टीम कैटेगरी में यूरोपीय चैम्पियन बन गया है । ओमा एसपी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पुर्तगाल ने शुरू से ही दमदार प्रदर्शन किया । जोआओ फिलिपे ने 46वें मिनट में गोल करके पुर्तगाल को बढ़त दिलाई । दूसरे हाफ में भी पुर्तगाल के ट्रिकानो फांसिक्को ने अपनी टीम की बढ़त दिला दी ।