अपना ही विश्व रेकॉर्ड तोड़ 16 साल के सौरभ ने जीता स्वर्ण पदक

विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप : एशियाई खेलों में भी गोल्ड जीता था सौरभ ने,  अर्जुन को मिला कांसा,  अभिषेक ओलंपिक कोटा चूके 
नई दिल्ली : एशियाई खेलों के चैपियन भारत के सौरभ चौधरी ने कोरिया के चांगवान में चल रही 52वी आइएसएसएफ विशव निशानेबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने ही जूनियर विश्व रेकॉर्ड को तोड़ दिया लेकिन अभिषेक वर्मा 2020 के टोक्यो ओलंपिक के लिए कोटा स्थान हासिल करने से चूक गए । 16 साल के सौरभ ने 18वें एशियाई खेलों में भी पुरूष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था । मूलत मेरठ के सौरभ जून 2016 से अलवर के  साई ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे हैं ।