ट्रंप और किम जोंग उन 12 जून को ही मिलेंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति का रूख बदला, बातचीत करने को तैयार हुए
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के बीच अगले महीने प्रस्तावित वार्ता पर छाए आंशका के बादल छट गए हैं। गत गुरूवार को वार्ता रद्द करने की धमकी देने वाले ट्रंप ने रविवार को रूख बदलते हुए कहा कि वह बातचीत को लेकर आशान्वित हैं। उन्होंने दावा किया कि स्थितियां अनुकूल हो रही है।