नडाल का दबदबा कायम रिकॉर्ड 11वीं बार चैंपियन

खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम को हराया
 

दुनिया का नम्बर एक खिलाड़ी राफेल नडाल ने लाल बजरी पर फिर अपनी बादशाह साबित कर दी। गत चैंपियन नडाल ने रविवार को एकतरफा फाइनल में ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम को सीधे सेटों में हराकर रिकॉर्ड 11वीं बार फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट का पुरुष एकल खिताब जीत लिया