साक्षी की चुनौती टूटी रितु-पूजा कांस्य होड़ में 

कुश्ती : विश्व चैंपियनशिप 
बुडापेस्ट. ओलंपिक रजत विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक की सीनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के 62 किग्रा मुकाबले  में रेपचेज में चुनौती टूट गई जबकि रितु फोगाट (50) व पूजा ढांडा (57) ने कांस्य के मुकाबले में जगह बनाई। साक्षी, रितु और पूजा के रेपचेज में पहुंच जाने से भारत की विश्व चैंचियनशिप में पहले महिला पदक की उम्मीदें थीं लेकिन साक्षी बाहर हो गई जबकि रितु और पूजा मुकाबले में है। रितु मलिक बुधवार को कांस्य पदक मुकाबले में जापान की अयाना गेम्पेइ से 3-7 से हार गई थीं। ओलंपिक में कांस्य जीतकर इतिहास बनाने वाली साक्षी ने रेपचेज में हंगरी की मरियाना सास्तिन से कहा मुकाबला किया लेकिन उन्हें 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।  
JEE Main Free Online Test Series Available - Click Here