बेहतर विकास दर के बावजूद कायम हैं चुनौतियां
पूर्व आरबीआइ गवर्नर एनपीए बैंकिंग सेक्टर के लिए अब भी है एक समस्या,बढ़े एमएसपी से मांग में आ सकती है गिरावट
नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ)के पूर्व गवर्नर विमल जालान का कहना है कि देश की आर्थिक वृद्धि दर उभरते हुए बाजारों में सबसे तेज है। महंगाई भी निचले स्तर पर है। इसके बावजूद बैंकों की गैर-निष्पादित संपिŸायों (एनपीए) गंभीर समस्या बनी हुई है। सरकार के आर्थिक प्रयासों पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने वस्तु एव सेवा कर (जीएसटी), दिवालियापन एवं शोधन संहिता (आइबीसी) और प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण जैसी योजनाओं से आर्थिक सुधार किए। पूर्व गवर्नर ने इन प्रयासों को अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर बताया। हालांकि उन्होंने गैर-आर्थिक मोर्चे पर खराब प्रशासन , विभिन्न मुद्दों पर राज्यों में प्रदर्शन और गैर-धर्मनिरेपेक्ष घोषणाओं की समस्याओं पर चिंता जताई।
SSC CGL Online Test Package Available - Click here