शरद को स्वर्ण, राजस्थान के सुंदर को रजत 

पैरा एशियन गेम्स : ऊंची कूद के तीनों पदक भारतीय तिकड़ी के नाम 
जकार्ता. भारत को यहां जारी पैरा- एशियाई खेलों में गुरुवार को बढ़ी सफलता हासिल हुई है। भारतीय एथलीटों ने ही स्पर्धा में तीनों पदकों पर कब्जा जमाया हैं। भारतीय एथलीटों ने पुरुषों की ऊंची कूद टी- 42/63 स्पर्धा में स्वर्ण रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। भारत के शरद कुमार ने इस स्पर्धा में गेम रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। राजस्थान के सुन्दर गुर्जर भी पुरुष भाला फेंक एफ 46 स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया। सुंदर ने डिस्कस थ्रो स्पर्द्धा में भी कांस्य पदक जीता था। सुन्दर के कोच गुलाबीनगर के महावीर सिंह है। शरद के आलावा रियो पैरालम्पिक खलों के पदक विजेता वरुण सिंह भाटी ने सीजन बेस्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता । इस स्पर्धा का कांस्य पदक रियो पैरालम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले मरियप्पन थंगावेलु ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया ।   
SSC CGL Online Test Package Available - Click Here