तिन चेन और ओकुहारा ने जीता कोरिया खिताब
बैडमिंटनः चेन ने इंडोनेशियाई खिलाड़ी को और नोजोमी ने अमरीकी खिलाड़ी को हराया
सोल. चीनी ताइपे के चोउ तिएन चेन और जापान की दिग्गज खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा ने रविवार को अपने-अपने फाइनल मुकाबलों में जीत हासिल कर कोरिया ओपन का खिताब अपने नाम किया। तिएन ने पुरूष एकल वर्ग में खिताबी जीत हासिल की। पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में वर्ल्ड नंबर -4 तिएन ने इंडोनेशिया के वर्ल्ड नंबर -14 टॉमी सुगियाटरे को केवल 39 मिनटों के भीतर सीधे गेमों में 21-13, 21-16 से मात देकर कोरिया ओपन का खिताब अपने नाम किया।
कॉल ड्रॉप के साथ ही ’डेटा ड्रॉप’ पर भी आज से बढ़ेगी सख्ती