ऑटो चालाक की बेटी ने जीता स्वर्ण पदक
मुक्केबाजी : पोलैंड में आयोजित चैंपियनशिप में 16 साल की संदीप ने किया कमाल
नई दिल्ली. भारत की 16 साल की महिला मुक्केबाजी संदीप कौर ने देश की बेटियों का नाम फिर रोशन किया है। संदीप ने पोलैंड में आयोजित 13वीं इंटरनेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने यह कामयाबी 52 किलोग्राम भार वर्ग में हासिल की है। खिताबी मुकाबले में संदीप ने पोलैंड की कैरोलीना एमपुस्का को 5-0 से हराया। हालांकि संदीप कौर को यहां तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा है। एक छोटे गांव से निकलकर उन्होंने यह कामयाबी हासिल की।
NTA UGC-NET Teaching & Research Aptitude Paper - 1 Online Test Package Available - Click Here