भारत ने पाकिस्तान को हराया, रोहित-शिखर के शतक
एशिया कप : मलिक ने खेली 78 रन की पारी, कुलदीप और बुमराह ने लिए 2-2 विकेट
दुबई. कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन के शतक से टीम को एशिया कप के भारत ने पाकिस्तान को एशिया कप के मुकाबले में नौ विकेट से हरा दिया। भारत ने 238 रन का लक्ष्य 39.3 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। शिखर धवन ने 100 गेंदों की पारी में 114 रन बनाए। उन्होंने 16 चौके और दो छक्के उड़ाए। कप्तान रोहित शर्मा 111 रन पर नाबाद रहे। उन्होंने 119 गेंदों की पारी में सात चौके और चार छक्के उडा़ए। इससे पूर्व शोएब मालिक (78) के शानदार अर्धशतक और उनकी कप्तान सरफराज अहमद (44) के साथ चौथे विकेट के लिए 107 की साझेदारी की मदद से पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर-4 मुकाबले में रविवार को सात विकेट पर 237 रन का चुनौतीपूर्व स्कोर बना लिया।
SSC GD Constable Free Online Test Series Available - Click Here
SSC GD Constable Free Online Question Bank Available - Click Here
News & Careers
भारत ने पाकिस्तान को हराया, रोहित-शिखर के शतक
On 24 Sept 2018 · Category Daily Current Affairs
<< Back