साक्षी फाइनल में, पूजा कांस्य के लिए लड़ेंगी 

बेलारूप टर्नामेंट : गैम्बारोवा को हराया 
नई दिल्ली. ओलिंपिक पदक विजेता साक्षी मेदवेद इंटरनेशनल रेसलिंग टूर्नामेंट में 62 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में पहुंच गई है। बेलारूस में चल रहे इस टनामेंट में साक्षी ने सेमीफाइनल में अजरबैजान की एलमिरा गैम्बारोवा को 6-2 से हराया। अब फाइनल में उनका मुकाबला हंगरी की मरियाना सैस्टिन से होगा। साक्षी ने गोल्ड कोस्ट में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीता था। एक अन्य भारतीय पूजा ढांडा क्वार्टर फाइनल में हार गईं। 57 किलोग्राम भार वर्ग में मंगोलिया की बैटसेटसेज एलटैंटसेटसेज ने उन्हें 10-0 से हाराया। हालांकि उनके पास कांस्य पदक जीतने का मौका हैं। 
IBPS PO Exam Online Test Package Available - Click Here