अनस और इआन यी को कर्पूरचंद्र कुलिश पुरस्कार
पत्रकारिता को सम्मान
जयपुर / पत्रिका. उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए 11 हजार अमरीकी डॉलर इनामी राशि वाले अंतरराष्ट्रीय कर्पूरचंद्र कुलिश (केसीके) पुरस्कार के वर्ष 2016 और 2017 के विजेताओं की घोषणा हो गई हैं। 2016 के विजेता घाना के अनस अरेमेयाव अनस रहे हैं। 2017 का पुरस्कार कुआलालंपुर के इआन यी ने जीता है। दोनों वर्षों के लिए दुनियाभर से प्राप्त प्रविष्टियों में चार का चयन मेरिट अवार्ड के लिए भी हुआ। ’द नयू क्रूसेडिंग गाइड’ के खोजी पत्रकार अनस को इन्वेस्टिगेटिव स्टोरी ’अनस फ्लोर्स डेरी’ के लिए पुरस्कार मिला है।