रण की तैयारी, प्रदेश में आज जुटेंगे दिग्गज
कार्यकर्ता आज करौली में लेंगे जीत का संकल्प
जयपुर. जयपुर प्रदेश कांग्रेस की चौथी संभागीय रैली मंगलवार को करौली में होगी। भरतपुर संभाग की रैली में चार जिलों से लोग आएंगे। करौली के त्रिलोकचन्द माथुर स्टेडियम में होने वाली रैली में प्रदेशाध्यक्षा सचिन पायलट के साथ वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। रैली के लिए पायलट, राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डे, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, वरिष्ठ नेता सी.पी. जोशी, तोहन प्रकाश, जितेन्द्र सिंह खासाकोठी से एक साथ बस में सवार होकर करौली के लिए रवाना होंगे। इससे पीले कांग्रेस उदयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में संकल्प रैलियां कर चुकी है।